मटिहानी: सैदपुर ऐमा पंचायत के लालपुर गांव में पुरानी रंजिश में बकरी की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर ऐमा पंचायत के लालपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक बकरी की हत्या गोली मारकर कर दी गई. इस घटना को लेकर लालपुर निवासी मोहम्मद साबिर की पत्नी सायरा खातून ने मटिहानी थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि लालपुर निवासी मोहम्मद तनवीर 15 दिन पूर्व उसके साथ मारपीट किया था.