मटिहानी: शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में लगेगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों का होगा निपटारा
शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा किया जाएगा. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में अंचल के पदाधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जहां भूमि विवाद के मामलों का निपटारा किया जाता है.