मुरैना नगर: MP शिवमंगल सिंह तोमर ने राष्ट्रीय शोक के दौरान जोरा में किया था ध्वजारोहण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने साधा निशाना
मुरैना श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर और स्कूल के प्राचार्य के द्वारा जोरा में राष्ट्रीय शोक की अवहेलना करते हुए ध्वजारोहण किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बता दें कि वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सांसद को आड़े हाथ लेते हुए बर्खास्तगी की मांग की है।