मुरैना नगर: नैनागढ़ रोड स्थित HDFC बैंक के ATM को तोड़ने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी
मुरैना CSP ने आज दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र कि नैनागढ़ रोड स्थित कृषिउपज मंडी गेट के पास HDFC बैंक के ATM को तौड़ने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने बीती देर रात पकड़ा है।युवक ग्वालियर जिले का रहने वाला है,लेकिन पकडे गए युवक ने पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं बताया, कि वो ATM तौड़ रहा था। युवक का मानसिक संतुलन खराव बताया जा रहा है।