मुरैना नगर: चंबल कॉलोनी में रोज़गार मेले का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में अपने-अपने आवेदन लेकर पहुंचे बेरोजगार युवा
बेरोजगार युवाओं के लिए चंबल कॉलोनी रोजगार कार्यालय में आज सोमवार को विभिन्न कंपनियों के अधिकारी पहुंचे और युवाओं का इंटरव्यू लिया गया है ।बता दें कि मौके पर पहुंच कर करीब साढ़े 300 युवाओं ने अपने आवेदन जमा किए हैं, जहां उनके इंटरव्यू भी किए गए ,इंटरव्यू के बाद युवाओं का चयन किया जाएगा।