मुरैना नगर: हनुमान चौराहे पर हाथ ठेला दुकानदारों का धरना 7वें दिन भी रहा जारी, शाम को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
मुरैना ननि ने व्यापारियों के आंदोलन के बाद सदर बाजार और झंडा चौक बाजार से हाथ ठेले हटाने कि कार्रवाही कि थी।जिसके विरोध में हाथठेला मजदूर हनुमान चौराहे पर अनिश्चितकालीन के लिए धरने पर बैठ गए।धरने का आज 7वां दिन है और धरना जारी है, मजदूरों ने आज दोपहर बताया कि आज शाम न्यू कलेक्ट्रेट पर कलेक्टर को ज्ञापन सोंपेंगे और उनसे बाजार में हाथ ठेलो पर चर्चा कि जायेगी।