दादरी: सोरखा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी, पुलिस कर रही है घटना की जांच
नोएडा के सोरखा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से बाजार के लिए निकली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं परिजनों ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री 6 फरवरी 2025 को घर से बाजार के लिए निकली थी तभी से वह घर वापस लौट कर नहीं आई है।