डिंडौरी: नेवसा: पतेरा टोला के ग्रामीण कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर, कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के नेवसा के पटेरा टोला के ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान है जिसके चलते कुआं का गंदा पानी पीने को मजबूर है ग्रामीणो ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जल्द से जल्द पानी की समस्या का निराकरण करने को लेकर गुहार लगाई। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने बताया कि पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है और कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर है ।