पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा- जो चार्टर्ड विमान पर बर्थडे मनाता है उसे लोग अलग-थलग करें
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्रवार को कहा की अब समय आ गया है जब सभी गरीब एकजुट हो और जो चपरासी से महलों का राजा बना है और जो चार्टर्ड विमान पर बर्थडे मनाता है उसे लोग अलग-थलग करें। मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को बिहार के लिए अभिशाप बताया है।