पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में सांसद चिराग पासवान ने कहा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी कोई एक उपलब्धि बता दें
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी कोई भी एक उपलब्धि बता दें।