पटना ग्रामीण: रालोजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा - चिराग मेरा भतीजा है वह हमसे बात करेगा या हम उससे बात करेंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रालोजपा कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान पर भड़क गए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने पत्रकारों से ही यह पूछ दिया कि चिराग हमसे छोटा है और मेरा भतीजा है वह हमसे बात करेगा या हम उससे बात करेंगे।