पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना इलाके के सिपारा पुल के पास स्थित हेल्थ क्लब में लगी आग, दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
राजधानी पटना में इन दिनों अगलगी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताजा मामला जक्कनपुर थाना इलाके से है, जहां सिपारा पुल के पास स्थित एक हेल्थ क्लब में आग लग गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।