लाडनूं: निंबी जोधा में नवसृजित पुलिस थाने का शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे अजमेर रेंज के डीआईजी
Ladnu, Nagaur | Dec 15, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं के निंबी जोधा में नवसृजित पुलिस थाने का आज रविवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल, डीडवाना एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, संत ज्ञानेश्वर महाराज के सानिध्य में नवसृजित थाने का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अजमेर रेंज डीआईजी ने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की बात कही। ताकि क्षेत्र में अपराधो को रोका जा सके।