मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका स्थित लार्ड बुद्ध नेशनल स्कूल का छात्र गायब, विरोध के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका स्थित लार्ड बुद्ध नेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र यश दुबे पुत्र शिव कुमार दुबे निवासी पंवारा के गायब होने के मामले में पुलिस ने थाने के घेराव के बाद पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि स्कूल प्रशासन ने परिजनों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को स्कूल बंद रखा।