मछलीशहर: पंवारा बाजार में सोमवार को स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
शहनवाज पुत्र आजादअली निवासी शंभूगंज थाना बक्शा जिला जौनपुर जो बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कूली बस ने उनके बाइक में जबरदस्त धक्के मार दिया।आसपास के लोगों की मदद से उपचार हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।