मछलीशहर: मछलीशहर नगर के कजियाना मोहल्ला निवासी चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत
थाना सिकरारा के खानापट्टी गांव के निकट बाइक की टक्कर से घायल चिकित्सक की इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। नगर के कजियाना मोहल्ला निवासी डाक्टर मोहम्मद इकबाल सिद्दीकी (65) शुक्रवार को शाम के समय जौनपुर जा रहे थे। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया।लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।