गोंडा: कल 2 फरवरी को गोंडा आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
Gonda, Gonda | Feb 1, 2025 CM 2 फरवरी सुबह 10:30 बजे गोंडा के पार्वती अरगा पक्षी बिहार पहुंचेंगे। अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। CM योगी अमेजॉन के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर करेंगे। जिसके तहत गोंडा की स्वयं सहायता समूहो द्वारा निर्मित अरगा ब्रांड के उत्पादो की ऑनलाइन बिक्री की जा सकेगी। शनिवार 3 बजे सूचना विभाग ने दी जानकारी।