गोंडा: गौसिहा मल्लापुर हनुमान मंदिर के पास खेत में निकला अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, वीडियो हुआ वायरल
Gonda, Gonda | Jan 31, 2025 गोंडा जिले के बहराइच रोड पर स्थित गौसिहा मल्लापुर हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार शाम 3:00 बजे एक खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी मौके पर पहुंचे टीम ने रेस्क्यू करते हुए अजगर को बाहर निकाल और टीम अपने साथ ले गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।