गोंडा: गोपियापुर चौराहे के पास गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक ने ट्रक से कूदकर बचाई अपनी जान
Gonda, Gonda | Jan 31, 2025 सिंघवापुर गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। शुक्रवार 2 बजे इटियाथोक बाबागंज मार्ग पर गोपियापुर चौराहे के पास खराब सड़क की वजह से गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि ट्रक के चपेट में कोई नहीं आया, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।