गोंडा: ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही युवती लापता, पीड़ित पिता ने धानेपुर थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Gonda, Gonda | Jan 31, 2025 कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक उसकी 19 वर्षीय पुत्री धानेपुर थाना क्षेत्र में स्थित अपने ननिहाल मे रहकर पढ़ाई करती थी। जो 25 दिसंबर 2024 को लापता हो गई है। पीड़ित पिता ने एक युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार 4 बजे SO धानेपुर ने आरोपी विरेन्द्र मिश्र उर्फ छोटकने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।