गोंडा: इटियाथोक में दो फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की
Gonda, Gonda | Jan 31, 2025 इटियाथोक पुलिस ने शुक्रवार 3 बजे सिसई बहलोलपुर और तीतगांव करुवापारा में दो फरार अभियुक्तों सहज राम और शिव बहादुर के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने मुनादी कराकर ग्रामीणों को अभियुक्तो पर लगे आरोपो की जानकारी दी। SI शंभू तिवारी ने बताया कि दोनों पर गंभीर आरोप हैं और वे फरार हैं। न्यायालय के आदेश पर उनके खिलाफ धारा 82 के तहत कार्रवाई की गई है।