बड़ीसादड़ी। विधानसभा स्तरीय टी-10 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 'राणा संगा कप-2026' का शुक्रवार रात कृष्ण वाटिका मैदान पर समापन हुआ। फाइनल में इडाना रेस्टोरेंट ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया। आरसीबी ने 76 रन बनाए, जवाब में इडाना ने 7.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।