पिपरिया: परहम गंगा घाट पर भारतीय सेना के दिवंगत हवलदार पंकज कुमार का अंतिम संस्कार, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर
सूर्यगढ़ा प्रखंड के टाल बंशीपुर निवासी भारतीय सेना के 40 वर्षीय हवलदार पंकज कुमार का 9 सितंबर को जबलपुर में प्रमोशन प्रशिक्षण परेड के दौरान हृदयघात से निधन हो गया. गुरुवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी. अपराह्न 5 बजे मुंगेर के परहम गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ. पुत्र नीरज ने मुखाग्नि दी. दिवंगत को गॉड ऑफ़ ऑनर दिया गया.