सिमगा: आदेशों की अवहेलना, कार्य मुक्ति के बाद भी कई शिक्षक अपने मूल पदस्थापना पर नहीं पहुंचे
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के माध्यम से विभिन्न कार्यालयों एवं अन्य विभागों में संलग्न 13 शिक्षक एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना संस्था में कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे कार्रवाई स्कूल शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक तथा लोक शिक्षण संचनालय के निर्देशों के पालन में की गई लेकिन आदेशों कीअवहेलना की जा रही है।