आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर आयशर ट्रक किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तेज आवाज में डीजे बजा रहे एक आयशर ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शेरगढ़ चौकी से गश्त के दौरान थापड़ा गांव के पास बागीदौरा-आनंदपुरी मुख्य मार्ग पर एक आयशर ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक में 10 स्पीकर, 6 एम्पलीफायर और एक डीजी जनरेटर लगाकर वाहन को मॉडिफाई किया गया था।