कांके: रांची रिम्स में एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | May 16, 2026 राजधानी रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान,रिम्स में शनिवार को एमबीबीएस के एक छात्र ने आत्महत्या कर लिया। वो हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगा लटक गया। सूचना मिलते ही अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन ने कमरे का दरवाजा तोड़ छात्र को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में की गई है।