भोगांव: बेवर क्षेत्र में दो डंपरों के बीच फंसे बाइक सवार युवक को हुआ घायल, सैफई किया गया रैफर
बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित ग्राम बनकिया के पास सरदार वंत होटल के सामने गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। यहां दो डंपरों के बीच बाइक फंसने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पहुंचाया।