Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
image
image

बूथ अध्यक्ष पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता-नरेन्द्र मणि त्रिपाठी..... बस्ती। रूधौली विधानसभा क्षेत्र के मनिकचंद स्थित एक मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, आगामी चुनावी रणनीति तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने कहा, ‘जब बूथ मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा और संगठन मजबूत होगा तो विकास की गति भी निरंतर बनी रहेगी। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है। उसे सरकार की उपलब्धियों और जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहकर जनता से निरंतर संवाद बनाए रखे। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है और इसी ताकत के बल पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता की समस्याओं को भी संगठन के माध्यम से शासन तक पहुंचाने का कार्य करें। ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रत्युष विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रभारी संगीता प्रताप जायसवाल ने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी। सम्मेलन में जिला मंत्री नीलम गौड़, प्रदेश प्रतिनिधि दुर्गेश विक्रम सिंह, क्षेत्रीय परिषद सदस्य विनय त्रिपाठी, जिला मंत्री सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, ब्रजेश यादव (देवा), मंडल प्रभारी विनय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर निषाद, जिला मंत्री प्रमोद मिश्र, मंडल अध्यक्ष सूर्याकर विक्रम सिंह (दुबौलिया), सुरेश भट्ट (पकड़िया), जयनाथ पाण्डेय (सल्टौआ), सुनील सोनी (हथेली), गिरधारी यादव (बभनान), जयप्रकाश गौड़ (रमवापुर), जिला कार्यसमिति सदस्य शिल्पा चौधरी, जिला मंत्री रमेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा अभिनव उपाध्याय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामवास निषाद तथा प्रदेश, जिला मंत्री उमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही भाजपा की भविष्य की सफलता का आधार बनेगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Basti, Basti | Jul 23, 2026

MORE NEWS

*बजरंग दल सेवा सप्ताह: हरैया में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
        *जनपद हरैया उत्तर प्रदेश 23 जुलाई 2026*

विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में चल रहे बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को हरैया जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा दिवस पर संगठन और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत हरैया जिले के मुख्यालय तहसील परिसर, विक्रमजोत प्रखंड स्थित उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज रामरेखा छावनी, किंगलेट मिशन स्कूल अमोढा बाजार, प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा, गौर प्रखंड एवं परशुरामपुर प्रखंड गौशाला परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

*विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह* ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरण करना, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए समाज को प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 

इस अवसर पर *प्रवीण सिंह जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद एवं जिला सहसंयोजक दीपक शर्मा बजरंग दल*, नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन, नगर मंत्री कुंदन कसौधन, प्रखंड मंत्री सोनू गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसील परिसर में बजरंग दल के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। एक कार्यकर्ता ने पौधे में पानी डालकर सेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से करन गुप्ता, राम निहाल, सुमित शर्मा, आशु पांडे, संजय सिंह, गुड्डू अंसारी, शिवम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पचासों बजरंगी उपस्थित रहे।

*बजरंग दल सेवा सप्ताह: हरैया में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* *जनपद हरैया उत्तर प्रदेश 23 जुलाई 2026* विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में चल रहे बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को हरैया जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा दिवस पर संगठन और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत हरैया जिले के मुख्यालय तहसील परिसर, विक्रमजोत प्रखंड स्थित उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज रामरेखा छावनी, किंगलेट मिशन स्कूल अमोढा बाजार, प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा, गौर प्रखंड एवं परशुरामपुर प्रखंड गौशाला परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। *विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह* ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरण करना, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए समाज को प्रेरित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर *प्रवीण सिंह जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद एवं जिला सहसंयोजक दीपक शर्मा बजरंग दल*, नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन, नगर मंत्री कुंदन कसौधन, प्रखंड मंत्री सोनू गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। तहसील परिसर में बजरंग दल के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। एक कार्यकर्ता ने पौधे में पानी डालकर सेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से करन गुप्ता, राम निहाल, सुमित शर्मा, आशु पांडे, संजय सिंह, गुड्डू अंसारी, शिवम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पचासों बजरंगी उपस्थित रहे।

Basti, Basti | Jul 23, 2026

स्व. विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 जुलाई को पूर्वांचल का विराट रक्तदान शिविर, संगोष्ठी व सहभोज का होगा आयोजन

बस्ती। राष्ट्रवाद के अजेय योद्धा, हिन्दुत्व के पुरोधा तथा हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक प्रदेश संयोजक रहे स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 25 जुलाई को पूर्वांचल के विराट एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्व. विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय, टाउन क्लब, गांधी नगर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा।
समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा के विचारों और सेवा भाव से प्रेरित होकर हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन इस अभियान से जुड़ते हैं तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ ‘मानव जीवन रक्षा में रक्तदान की सामाजिक जिम्मेदारी’ विषय पर एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि रक्तदान के महत्व, इसके सामाजिक दायित्व और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल होंगे। समिति का मानना है कि रक्तदान केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सबसे बड़ा दायित्व और जीवन बचाने का श्रेष्ठ माध्यम है।
समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने जनपद के युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान करने और संगोष्ठी में सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा के सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण के आदर्शों को आगे बढ़ाने का सबसे बेहतर माध्यम जनसेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समरसता और मानवता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

स्व. विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 जुलाई को पूर्वांचल का विराट रक्तदान शिविर, संगोष्ठी व सहभोज का होगा आयोजन बस्ती। राष्ट्रवाद के अजेय योद्धा, हिन्दुत्व के पुरोधा तथा हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक प्रदेश संयोजक रहे स्वर्गीय विष्णुदत्त ओझा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 25 जुलाई को पूर्वांचल के विराट एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन स्व. विष्णुदत्त ओझा रक्तदान एवं जनसेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय, टाउन क्लब, गांधी नगर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा के विचारों और सेवा भाव से प्रेरित होकर हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन इस अभियान से जुड़ते हैं तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव जीवन बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ ‘मानव जीवन रक्षा में रक्तदान की सामाजिक जिम्मेदारी’ विषय पर एक विचार संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि रक्तदान के महत्व, इसके सामाजिक दायित्व और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश देने के लिए सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोग एक साथ शामिल होंगे। समिति का मानना है कि रक्तदान केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सबसे बड़ा दायित्व और जीवन बचाने का श्रेष्ठ माध्यम है। समिति के संयोजक नन्दीश्वर दत्त ओझा ने जनपद के युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर रक्तदान करने और संगोष्ठी में सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्व. विष्णुदत्त ओझा के सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समर्पण के आदर्शों को आगे बढ़ाने का सबसे बेहतर माध्यम जनसेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समरसता और मानवता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

Basti, Basti | Jul 23, 2026

जंतर मंतर में सरकार के द्वारा छात्रों पर तानाशाही रवैया के खिलाफ प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी जी।

जंतर मंतर में सरकार के द्वारा छात्रों पर तानाशाही रवैया के खिलाफ प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी जी।

Basti, Basti | Jul 23, 2026