मंझनपुर: जिसने अंधेरे में जलाई शिक्षा की मशाल, उसी के जन्मदिवस पर हरियाली की सौगात, करारी में डॉ. रिज़वी के योगदान को सलाम
करारी कस्बे में स्थित डॉ. रिज़वी डिग्री कॉलेज गुरुवार को जश्न और श्रद्धा के माहौल में डूबा नजर आया। अवसर था कॉलेज के स्थापना दिवस और शिक्षाविद्, समाजसेवी, रिज़वी ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. अख्तर हसन रिज़वी के जन्मोत्सव का। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में डॉ. रिज़वी को उनके शिक्षा, सेवा और समाज सुधार के कार्यों के लिए याद किया गया है।