डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग रहा ओवरऑल चैंपियन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेडी ठियोग के छात्रों ने डीए वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के (कलस्टर लेवल) में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
इस खेल प्रतियोगिता में डी ए वी संस्था के 6 विद्यालयों ने भाग लिया। जिनमें डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग, डीएवी लक्कड़ बाज़ार, डीएवी न्यू शिमला, डीएवी टूटू, डीएवी शोघी, डीएवी दाड़लाघाट ने भाग लिया।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग में डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (क्लस्टर लेवल आयु वर्ग 14/17/19) में कब्बड्डी, शतरंज और योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
आयु वर्ग 14 व 17 में डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग के छात्र एवं छात्राओं ने कब्बड्डी में प्रथम स्थान तथा आयु वर्ग 19(बॉयज) में डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग ने प्रथम स्थान तथा प्राप्त किया तथा आयु वर्ग 19(गर्ल्स) में डी ए वी न्यू शिमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शतरंज प्रतियोगिता में आयु वर्ग 14(बॉयज) में डी ए वी लक्कड़ बाज़ार ने प्रथम स्थान तथा डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आयु वर्ग 14(गर्ल्स) में डी ए वी न्यू शिमला ने प्रथम स्थान तथा डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आयु वर्ग 17(बॉयज) में डी ए वी टूटू ने प्रथम स्थान तथा डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आयु वर्ग 17 (गर्ल्स) में दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला ने प्रथम स्थान तथा डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आयु वर्ग 19(बॉयज) में डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ने प्रथम स्थान तथा डी ए वी न्यू शिमला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आयु वर्ग 19 (गर्ल्स) में दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला ने प्रथम स्थान तथा डी ए वी लक्कड़ बाज़ार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
योग प्रतियोगिता के आयु वर्ग 14 एवम् 17(बॉयज) में दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला विजेता रहे।
आयु वर्ग 14 (गर्ल्स) में डी ए वी दाड़लाघाट तथा आयु वर्ग 17(गर्ल्स) में डी ए वी लक्कड़ बाज़ार विजेता रहे।
योग प्रतियोगिता(समूह)के आयु वर्ग 14(बॉयज) में डी ए वी लक्कड़ बाज़ार, आयु वर्ग 17(बॉयज) में दयानन्द पब्लिक स्कूल शिमला तथा आयु वर्ग 19 (बॉयज) में डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल गजेड़ी ठियोग विजयी रहे।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आर बी एस थापा ने छात्रों एवं शारीरिक शिक्षकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Shimla Urban, Shimla | Jun 8, 2026