कहरा: बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले समाहरणालय कर्मियों का मांगों को लेकर प्रदर्शन, की जमकर नारेबाजी
समाहरणालय गेट पर कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया और जबतक मांग पूरी नही होती तबतक इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखने का संकल्प दुहराया। दरअसल इन लोगों ने अपनी वेतन वृद्धि,सेवा संवर्ग,सामूहिक बीमा एवं गृह जिला में पदस्थापना सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा है।