कोंडागांव: सिरसीकलार हाथीपखनापारा का 22 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने फरसगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसीकलार हाथी पखनापारा निवासी 22 वर्षीय युवक दिनेश कुमार नेताम 5 अप्रैल की रात 10 बजे मोबाइल से किसी से बात करते हुए घर निकला जो दुबारा घर नहीं आया,परिजनों के द्वारा रिश्तेदारों और आस पास गांवों में खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर फरसगांव थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई