मुगलसराय: मुगलसराय वार्ड 07 कार्यालय में तोड़फोड़ और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, सभासद ने दी तहरीर
मुगलसराय के वार्ड नंबर-7 के सभासद संतोष कुमार ने अपने कार्यालय में तोड़फोड़, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आज मंगलवार शाम 04 बजे मामले में संतोष यादव और सुरेंद्र यादव पर घटना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।