महोबा: महोबा के बेलाताल कस्बा निवासी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम
Mahoba, Mahoba | Jul 11, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बेलाताल कस्बा निवासी 26 वर्षीय अरुण व्यास पुत्र अशोक व्यास ने बीती रात्रि अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। परिजन बगल में लगी शटर खोलकर अन्दर पहुंचे तो वह फांसी पर लटका हुआ था।युवक को फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया।