बहराइच: लक्ष्मणपुर मे राप्ती नदी मे डूबे 6 वर्षीय मासूम का दो दिन बाद पानी मे उतराता मिला शव,पुलिस ने कराया पीएम
लक्ष्मणपुर मे दो दिन पहले शौंच के लिए गया 6 वर्षीय मासूम गोविन्द राप्ती नदी मे डूब गया था। काफ़ी तलाश के बाद भी शव नहीं मिला था। दो दिन बाद मासूम का शव पानी मे उतराता मिला है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े मे ले कर पीएम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा जहां शव का पीएम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।