बहराइच: नगर पालिका रोड पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72घंटो के बाद भी नहीं हूई पहचान पुलिस द्वारा शव का कराया गया पीएम
बहराइच नगर पालिका रोड पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली नगर इलाके के नगर पालिका रोड पर अंबेडकर पार्क के पास तीन दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। वहीं आज रविवार को 72 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की पहचान न होने पर पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।