दतिया नगर: आजाद समाज पार्टी क़े प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने नामांकन दाखिल कर कहा भय भूख औऱ भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे
दतिया विधानसभा में होने जा रहे हैं उपचुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा कि दतिया में भय भूख और भ्रष्टाचार का माहौल खत्म करेंगे और दतिया को लूटने वालों को दतिया से बाहर करेंगे.