विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव मठिया माफी में स्थित बड़ी गण्डक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। सूचना पर पहुँची विशुनपुरा थाने की पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवा उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। फिर विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।