तमकुही राज: तरयासुजान थाना क्षेत्र के दो गांवों में छेड़खानी का विरोध करने और जमीनी विवाद में मारपीट, 8 लोग हुए लहूलुहान
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव सिसवा अब्बल में युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर तथा गांव बेदुपार में जमीनी रंजिश को लेकर दोनों ही गांवोंके जमकर मारपीट हुई है। जिसमे आठ लोगों का सर फट गया है। उन्हें लहूलुहान स्थिति में CHC तमकुहीराज लाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।