पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने 122 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की
निषिद्ध शराब के विरुद्ध लगातार पटना पुलिस के कार्रवाई जारी है। मंगलवार को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब बरामद किया है। मंगलवार दोपहर 1:13 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 122 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया है।