उतरौला: शुक्लागंज आवास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख श्री दत्त गंज ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
14 जनवरी मंगलवार दोपहर 1:00 बजे ब्लॉक प्रमुख श्री दत्त गंज हेमंत जायसवाल ने जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण समय से हो यह उनकी प्राथमिकता है।