गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में जन सुराज पार्टी के नए जिला पदाधिकारी घोषित, रवि रंजन दांगी बने जिलाध्यक्ष
गया शहर के बर्नवाल सेवा सदन में बुधवार को शाम 4 बजे जन सुराज पार्टी की जिला इकाई को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला सलाहकार समिति एवं जिला पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।