जंतर-मंतर पर फिर बवाल: दिल्ली में छात्रों और पुलिस के बीच बुधवार रात झड़प हो गई। CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप है, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्हें पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए भी देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। उस समय प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
#cjp #DelhiProtest #hisar #haryana #citybignews
Hisar, Hissar | Jul 23, 2026