पीपलदा: ग्रामीण पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की कार्रवाई156 आरोपियो को किया गिरफ्तार ग्रामीण SP शर्मा ने दी जानकारी
Pipalda, Kota | May 13, 2024 कोटा ग्रामीण पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 156 आरोपियो को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण करण शर्मा ने आज अपने कार्यालय पर बताया कि रविवार को 236 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की 69 टीमों ने 217 स्थानों पर दबिश दी और विभिन्न मामलो में 156 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।