पीपलदा: जवाहर नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल में महिला से पर्स छीनकर भागने वाले 2आरोपी गिरफ्तार मोबाइल व बाइक बरामद
Pipalda, Kota | May 11, 2024 जवाहर नगर थाना क्षेत्र में गत 20 अप्रैल को बाइक सवार दो युवकों द्वारा महिला का पर्स छीनकर भागने वाले 2 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। सीआई कमलेश ने बताया की 20अप्रैल को महिला अपने हॉस्टल से घर के लिए निकली थी कि बाइक सवार युवको द्वारा उसका पर्स छीन कर ले गए।पुलिस ने आज आरोपी बनवारी व महेंद्र को गिरफ्तार कर उनसे घटना में काम ली गयी बाइक व मोबाइल जप्त किया।