पीपलदा: बूढादीत पुलिस ने अदालत से विभिन्न मामलो में फरार 7 गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 12, 2024 जिले की बूढादीत पुलिस ने अदालत से विभिन्न मामलो में फरार चल रहे 7 गिरफ्तारी वारंटियों को आज गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी भवँर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक करण शर्मा के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत अदालत से फरार गिरफ्तारी वारंटी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश,रासविहारी, हेमराज,जमनाशंकर, लेखराज,महेंद्र व गोविंद को आज गिरफ्तार किया है।