पीपलदा: सिनोता गांव में किराना व्यापारी के साथ हुई मारपीट का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 12, 2024 खातोली थाना क्षेत्र के सिनोता गाँव में 8 मार्च को किराना व्यापारी के साथ मारपीट करने के 2 आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि सिनोता गांव में किराना व्यापारी कैलाशचंद जैन के साथ 2 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था।पुलिस ने अनुसंधान के बाद इस मामले में 2 आरोपियों दिनेश धाकड़ व प्रमोद धाकड़ को गिरफ्तार किया है।