पीपलदा: खातौली पुलिस ने अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा
Pipalda, Kota | May 11, 2024 खातोली पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ पकड़े गए 2 आरोपियों को आज कोटा कोर्ट में पेश किया जिनको न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि खातोली पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ हरिओम व धनराज को गिरफ्तार किया था।जिनको आज कोटा अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया ।