जहानाबाद: 13 जून को पटना में नाई समाज का महासम्मेलन, केश कला बोर्ड गठन की उठेगी मांग
जहानाबाद। नाई समाज का महासम्मेलन 13 जून को पटना में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर पटना से आए समाज के पदाधिकारियों ने बैठक कर अपनी बातें रखीं। उन्होंने केश कला बोर्ड के गठन, समाज के उत्थान और अधिकारों को लेकर एकजुटता का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि महासम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।