रामगढ़: सरजा गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भागीरथी सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुसुरमू ने उद्घाटन मैच 3-0 से जीता
रामगढ़ प्रखंड की उलडंडा पंचायत के सरजा गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भागीरथी सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि चोरहट पंचायत के मुखिया मोतीलाल मुंडा ने फीता बांधकर टूर्नामेंट का आगाज किया। उद्घाटन मैच नावाडीह और मुसुरमू के बीच खेला गया, जिसमें मुसुरमू ने 3/0 से जीत हासिल की। मैच शाम 6 बजे तक चला।